राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026: गौतमबुद्धनगर में पुराने मुकदमों और चालान के निपटारे का सुनहरा मौका

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर

राष्ट्रीय लोक अदालत : 14.03.2026

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14.03.2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों में किया जा रहा है।

इन मामलों का होगा निस्तारण:

⚖️ मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद
⚖️ वैवाहिक वाद
⚖️ भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद
⚖️ दीवानी वाद
⚖️ एम०वी०एक्ट० व ई-चालान के वाद
⚖️ आर्बिटेशन के वाद
⚖️ लघु शमनीय वाद
⚖️ एन०आई०एक्ट की धारा 138 के वाद
⚖️ विद्युत अधिनियम के वाद
⚖️ भू-राजस्व के वाद
⚖️ सेवा, पेंशन एवं श्रम संबंधी मामले
नोट: प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत एवं BSNL बिल संबंधित मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से किया जाएगा।